Uncategorized

इनर व्हील मिर्जापुर समन्वय की ओर से गुरूनानक इंटर कालेज मे नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

0 500 से अधिक बच्चो का शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सको ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

फोटोसहित (95)

मीरजापुर।         इनर व्हील मिर्जापुर समन्वय के तत्वावधान मे शुक्रवार, 4 जुलाई को गुरु नानक इंटर कॉलेज आवास विकास कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर में बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य की जांच, नेत्र जांच, दंत जांच एवं पोषण संबंधी परामर्श शहर के योग्य एवं अनुभवी चिकित्सको की टीम द्वारा कराया गया। शिविर में डॉ. शशांक श्रीवास्तव (एमबीबीएस), डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव (डेंटल सर्जन), डॉ. सुरभि कसेरा (डेंटल सर्जन), डॉ. अदिति जैन (गाइनेकोलाजिस्ट) ने निःस्वार्थ भाव से सेवा प्रदान कर बच्चों की जांच की और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श दिया। इस अवसर पर 500 से भी अधिक बच्चों की जांच आज करवाई गई। क्लब की प्रेसिडेंट श्रीमती सुप्रीत कौर ने बताया कि हमारा उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

प्रेसिडेंट श्रीमती कौर ने कहाकि  विद्यालय प्रशासन, डॉक्टर्स और सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास से यह शिविर समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम सिद्ध हुआ। इनर व्हील क्लब मिर्जापुर समन्वय भविष्य में भी समाज के लिए इसी प्रकार के सेवा कार्य करती रहेगी।

कालेज के अध्यक्ष सरदार जसवंत सिंह ने कहाकि इनर व्हील समन्वय के पदाधिकारीगण द्वारा स्कूले स्वास्थ्य शिविर लगाकर बच्चो के स्वास्थ्य की जो चिन्ता की गयी, वह निश्चित तौर पर सराहनीय कदम है। हम क्लब अध्यक्ष श्रीमती सुप्रीत कौर और उनकी पूरी टीम के प्रति इस आयोजन के लिए आभार प्रकट करते है।

स्वास्थ्य जांच शिविर मे क्लब प्रेसिडेंट श्रीमती सुप्रीत कौर के साथ साथ श्रीमती अमृता गुप्ता, श्रीमती सारिका अग्रवाल, श्रीमती संजना अग्रवाल, श्रीमती राखी अग्रवाल, श्रीमती टिनी टंडन, श्रीमती रितु सरना आदि क्लब के सदस्य मौजूद एवं सहयोगरत रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!