News

स्कूल मर्ज किए जाने के विरोध में सपा का प्रदर्शन

मिर्जापुर। स्कूल मर्ज किए जाने के विरोध में सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष श्याम अचल यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर बताया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। उनके बच्चों को शिक्षा दिलाने का एकमात्र साधन सरकारी विद्यालय है। उन्होंने राज्यपाल से प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज किए जाने से रोकने की मांग को लेकर एडीएम देवेन्द्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रदर्शन कर रहे लोगो का कहना था कि भाजपा सरकार हजारों प्राथमिक विद्यालय के स्कूल मर्ज कर रही है। सपा छात्र सभा जिसका विरोध करती रहेगी। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र सभा जिलाध्यक्ष श्याम अचल यादव ने कहा कि सरकार की मंशा है कि अति पिछड़े व गरीब बच्चे स्कूल न जाने पाये। प्रदर्शन करने वालो में मुख्य रूप से मुन्नी यादव, श्याम अचल यादव, विनय बिन्द, रविन्द्र यादव, आदित्य सोनकर, धीरज मौर्या, अर्जुन मौर्या, कृष्ण कुमार यादव, नायब लाल यादव, खुर्शीद आलम, सैफ पठान, फरहान अली, लाल बहादुर यादव, साजिद अली, गोविन्दा सोनकर, रेहान, बब्बू चमार आदि शामिल थे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!