News

माँ गंगा की भव्य आरती से रोटरी सदस्यों ने किया सत्रारंभ

मीरजापुर।
शनिवार देर शाम नगर के नार घाट पर मीरजापुर के सभी 4 रोटरी क्लब के सदस्यों ने एक साथ माँ गंगा के आरती की जिसमे परिवार के सदस्य भी सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम संयोजक अमरदीप सिंह ने कहा कि सभी रोटरी क्लब्स का एक साथ एक मंच से कार्य करने की सोच ही रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट के मैसेज यूनाइट फॉर गुड को चरितार्थ करती है। रोटरी क्लब सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक प्रतीक है, जो विभिन्न वर्गों को एक साथ जोड़कर समाज के उत्थान के लिए कार्य करता है।

कार्यक्रम में सभी ने आरती पूजा की साथ ही प्रसाद का भी वितरण किया गया। जिससे सभी को आत्मीय आनंद की अनुभूति हुई।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब मीरजापुर के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल सचिव विक्रम जैन, रोटरी क्लब विंध्याचल के अध्यक्ष सरीश सिंह सचिव विकास मिश्र, रोटरी क्लब मीरजापुर गौरव के अध्यक्ष संदीप जैन सचिव आशीष मेहरोत्रा, रोटरी क्लब मीरजापुर इलीट की अध्यक्ष रुचि अग्रवाल, सचिव बीना खंडेलवाल, संजय सिंह गहरवार, मयंक गुप्ता, अपराजिता सिंह, शशांक टंडन, रवि कटारे, गोल्डी सरना, विष्णु खंडेलवाल, मीना कटारे आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!