News

अशोक केशरवानी बने उद्योग-व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष; राजकुमार उपाध्याय को युवा व गुंजा गुप्ता को महिला की कमान

मीरजापुर।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री सचिन अग्रवाल ने संगठन विस्तार करते हुए मिर्ज़ापुर जिले के जिलाध्यक्ष के रूप में जिले के वरिष्ठ उद्यमी अशोक केशरवानी की नियुक्ति की है। साथ ही साथ राजकुमार उपाध्याय को युवा व गुंजा गुप्ता को महिला शाखा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

उक्त महाविद्यालय पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रहरि ने कहाकि आल इण्डिया ट्रेडर्स एन्ड इंडस्ट्रीज फेडरेशन ने पूरे प्रदेश में नयी इकाईयों के विस्तार से व्यपारी नेताओं की नई पौध की आवाज को बुलंद करने का काम शुरू कर दिया है। मिर्ज़ापुर में भी इन नियुक्तियों से वैश्विक स्तर पर लगातार विकसित व मजबूत हो रही भारतीय अर्थव्यवस्था को धार देने का काम किया जायेगा। उत्तर प्रदेश की सरकार ने युवा व्यपारियों को रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराएं हैं।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना ने लाखों युवा व्यापारियों को आर्थिक मदद के माध्यम से नये अवसर दिए हैं। व्यापारी समस्याओं के लिए फेडरेशन जागरूक व सजग रह कर उद्यमी व व्यापारी हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगा।
बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाम हैदर, राहुल बरनवाल, कमल गुप्ता, ताराचंद अग्रहरि, हरिहर प्रताप, ओमप्रकाश, अनुज ऊमर, विशाल केशरी, निखिल गुप्ता, शिवगोबिंद चौरसिया, अतिन गुप्ता, अशोक तिवारी, रवि शंकर गुप्ता, राकेश बिन्द, कल्लू कनौजिया, समीर अहमद, नित्यानंद प्रसाद, राकेश श्रीमाली, प्रमोद अग्रहरि, रजनी वर्मा, सुनीता सोनी, यामिनी मिश्रा, शिवम दुबे, कामद नाथ कसेरा, राजीव द्विवेदी, मनीष बरनवाल आदि शामिल हैं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!