News

गायत्री परिवार ने गुरु पूजन व नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का किया आयोजन
फोटोसहित
मीरजापुर। गायत्री परिवार रचनात्मक चेतना केन्द्र ओझला की ओर से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन व नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया।
यज्ञाचार्य सालिकराम ने बताया कि व्यक्ति के जीवन में गुरु का बहुत महत्व है, बिना गुरु के मनुष्य का जीवन अधूरा व अन्धकार मय होता है। उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार के गुरु पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने गायत्री परिवार की स्थापना कर के मानव मात्र को एक नई दिशा दी है। बताया कि व्यक्ति को गुरु ही महान व संस्कारवान बनाता है। यज्ञ में सैकड़ों परिजनों ने गायत्री मंत्र की आहुति दे कर अपने व परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना की। यज्ञ के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों परिजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
उक्त अवसर पर पंडित जय नारायण दूबे, डी,के, पटेल, कल्याणी गौड़, इन्द्र जीत शुक्ल, राजू गुप्ता, सदन मौर्य, मीना चौरसिया, अनीता चौरसिया, हरिमोहन यादव, राम बली बिंद, बन्दना गुप्ता, कनक वर्मा, दिनेश कुमार सहित कई वरिष्ठ परिजन उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!