शिक्षित बेरोजगारी एवं कौशल विकास से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को कराया जाएगा सेवायोजित
मीरजापुर। 10 जुलाई 2025- जिला समन्वयक उ0प्र0 कौशल विकास मिशन मयंक मणि शुक्ला ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि दिंनाक 15 जुलाई 2025 को विश्व युवा कौशल दिवस के शुभ अवसर पर जनपद मीरजापुर में स्थित राजकीय आई०टी०आई० परिसर में दिंनाक 14 जुलाई 2025 को सुबह 11 बजे से एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिस मेले में लगभग 20 कम्पनियां, 1200 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही है जिसके तहत् हाईस्कूल, इण्टिरमीडिएट, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, आई०टी०आई०, डिप्लोमा एवं कौशल विकास से प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को सेवायोजित कराया जाएगा तथा दिंनाक 15 जुलाई 2025 को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि द्वारा नियुक्ति पत्र का भी वितरण कर कार्यक्रम सम्पन्न होगा।



