सहकारिता की विभिन्न योजनाओ के क्रियान्वयन एवं सहकारी परिसम्पत्तियों की की समीक्षा
फोटोसहित
मीरजापुर।
आयुक्त एवं निबन्धक सहकारिता लखनऊ के निर्देश के क्रम में गुरूवार, 10 जुलाई 2025 को जिला सहकारी बैंक लि० मिर्जापुर के सभाकक्ष में योगेन्द्र पाल सिंह संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबन्धक सहकारिता विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर की अध्यक्षता में की गई, जिसमें सहकार से समृद्धि (बी-पैक्स व अन्य), अधिकोषण, एवं ऋण वितरण, कृषि निवेश, क्रय विक्रय (धान, गेहूँ, दलहन, तिलहन), कम्प्यूटराइजेशन, उपभोक्ता व्यवसाय, ग्रामीण गोदाम एवं जीर्णोद्धार / नवनिर्माण, विधि, शीतगृह, निरीक्षण, आडिट, विधान सभा/ विधान परिषद में लम्बित प्रश्न व नियम, अनुशासनिक मामले, डाटाबेस / सहकारी परिसम्पत्तियों की विस्तृत समीक्षा की गयी।
बैठक में विशेष आमंत्रित अतिथि डा० जगदीश सिंह पटेल सभापति जिला सहकारी बैंक लि० मिर्जापुर एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, मीरजापुर अमित कुमार पाण्डेय, बैंक सचिव/सी०इ०ओ० राजकुमार यादव बैंक उपमहाप्रबन्धक श्रीमती मंजूषा देवी एवं जनपद मीरजापुर के ए०डी०सी०ओ०, ए०डी०ओ० के साथ अन्य सहाकारिता विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।



