News

देश भर में पुरानी पेंशन के नाम 12 जुलाई को होगा पौधारोपण: बी पी सिंह रावत
फोटोसहित
मीरजापुर।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा हर साल की तरह इस साल भी 12 जुलाई को पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिसमे देश के 85 लाख एनपीएस कार्मिक अपने बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन बहाली के नाम अपने संस्थान, कार्यालय स्कूल कालेज अपने गांव जहां भी जिसको जगह मिले पेड़ लगाने के कार्यक्रम को सफल बनायेगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक पेड़ लगाने का संदेश पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण के लिए जनहित में देश में एक बहु उपयोगी साबित होगा। विगत कई वर्षों से पुरानी पेंशन बहाली मांग की आवाज जन जन तक पहुंचाने का ये एक बड़ा प्रयास है।
बी पी सिंह रावत ने कहा है कि देश के एनपीएस कार्मिक सिर्फ सड़को पर हल्ला मचाकर अपनी आवाज बुलंद नही करते, बल्कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा देशहित में अनेकों रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से जनता और सरकार का ध्यान अपनी मांग पुरानी पेंशन बहाली के लिए समय समय पर आकर्षित करता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि विगत तीन वर्षो से एनपीएस कर्मचारी शिक्षक अधिकारी डाक्टर नर्स स्वास्थ्य कर्मी सफाई कर्मी बैंककर्मी पुलिस कर्मी रेलवे कर्मी सभी अपने परिवार जनों के साथ 12 जुलाई को एक पौधा पुरानी पेंशन बहाली के नाम लगाकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास करेगे। बी पी सिंह रावत ने कहा है कि इस कार्यक्रम में वन विभाग का पूरा सहयोग मिलता है, जिसमे देश की जनता भी कार्मिकों के इस प्रयास की सरहाना करती है बी पी सिंह रावत ने कहा है इस कार्यक्रम के लिए पूरे देश में कार्यक्रम प्रभारियों की टीम गठित गई है जो अपने अपने राज्य में पेड़ लगाने के लिए सभी एनपीएस कार्मिकों को प्रेरित करेगे जिनमे मुख्य रूप से राकेश कंधारिया, बीरेंद्र दूबे, डॉ अनिल स्वदेशी, डॉ पंकज प्रजापति, मोहर सिंह सलावद, विक्रम सिंह रावत, सीताराम पोखरियाल, मनोज अवस्थी, बसंत चतुर्वेदी, डॉ आलोक यादव, विमलेश अग्रहरि, राजेश शर्मा, राजेश सिंह, राजावत सज्जन सिंह, हेमराज जाट, अछूतानंद हजारिका, एस किशोर पटनायक को सौंपी गई है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!