News

लालू के जंगलराज मे नही थी बहन बेटी सुरक्षित; एनडीए सरकार मे बदले हालात, विकास की बह रही गंगा: सांसद जनार्दन सिंह

मीरजापुर।
भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के तत्वावधान मे एक भारत श्रेष्ठ अभियान के तहत शनिवार को नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा की अध्यक्षता मे मीरजापुर नगर के मोहल्ला कटरा बाजीराव के होटल राही इन के सभागार मे मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार प्रदेश से महराजगंज से सांसद जनार्दन सिंह ने बिहार समाज के रह रहे मीरजापुर मे स्थायी व अस्थायी निवासियो को सम्बोधित करते हुए कहाकि एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए देश के लोकप्रिय जनप्रिय प्रधानमंत्री देश प्रदेश का विकास सबका साथ सबका विकास कर रहे है। जब लालू राज मे जंगल राज कायम था बहु बेटी सुरक्षित नही थी, अब एनडीए सरकार मे बहु बेटी सुरक्षित है। बिहार का विकास चहमुखी हो रहा है। आज उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे यूपी मे विकास का रथ दौड रहा है। मां बहने सुरक्षित है। आज जहा भी देश मे हमारे बिहार के भाई बहन है, वहा पूरे लगन मेहनत के साथ अपनी पहचान मेहनत लगन के साथ बना रहे है।

विशिष्ट अतीथी के तौर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के लिए पूरे देश प्रदेश का विकास हो रहा है।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने कहा कि ये बदलता भारत है, मोदी सरकार मे मीरजापुर से पटना पाच घंटे मे आम आदमी पहुंच रहे है। लालू पार्टी राज मे बिहार मे गढो मे सड़क था।
अध्यक्षीय स्वागत अभिनंदन मे नगर मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि मोदी जी है तो मुमकिन है, बिना कोई भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ प्रधानमंत्री आवास फ्री ढाई लाख, स्वच्छ ईंधन बेहतर जीवन के लिए, चूल्हे के धुऐ से मुक्ती के लिए फ्री उज्ज्वला गैस आदि कई योजनाओ का लाभ मोदी सरकार मे मिल रहा है। संचालन नगर महामंत्री संतोष जायसवाल ने किया। आभार समापन कार्यक्रम के जिला संयोजक जिला मंत्री हेमंत त्रिपाठी ने किया।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से कार्यक्रम सह संयोजक नागेश्वर तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य चंद्राशु गोयल, जिला मंत्री गौरव ऊमर, दीपा ऊमर, संगीता मिश्रा, सुरज निषाद, रुपेश यादव, अजय रजक, सभासद अलंकार जायसवाल, मृत्युंजय त्रिपाठी, सीमा खत्री, सुमन यादव, गोपाल अग्रवाल, अमरेश सोनकर, पुनीत मिश्रा, राहुल चंद्र जैन, सुन्दरम सोनी, गुलशन केशरी, मनोज सोनकर, धीरज तिवारी, सचिन जायसवाल, सभासद सत्यनारायण जायसवाल, राजा जी मिश्रा, कन्हैया बिहारी, सुनील बिहारी, विजय बिहारी, कारु बिहारी, यस सी बिहारी, शिवभुषण सिंह, रविन्द्र खत्री, रविन्द्र साहु, पूनम खत्री, शिखा अग्रवाल, राकेश कुमार बिंद., विजय निषाद, बालकृष्ण सोनी, सौरभ दुबे, मनोज केशरी, गुलाब प्रजापति, शिव कुमार शर्मा, विजेंद्र गुप्ता, अमित श्रीनेत, नित्यानंद स्वामी, मनोज सोनकर, अश्वनी गुप्ता, नितिन गुप्ता आदि प्रमुख कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!