मीरजापुर।
अखिल भारतीय ऊमर वैश्य महासभा (रजि०) की आवश्यक बैठक सुंदरघाट स्थित जय प्रकाश ऊमर के नवनिर्मित आवास पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ऊमर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्यामधर गुप्ता एडवोकेट हाई कोर्ट द्वारा सर्वसहमति से अखिल भारतीय ऊमर वैश्य महासभा जिला इकाई मिर्जापुर का गठन किया गया।
जिसमें ऊमर वैश्य महासभा के ज़िलाध्यक्ष के पद पर नागेश्वर नाथ गुप्ता एवं युवजन संघ यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष अनुज ऊमर को सर्वसम्मति से चुना गया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री श्यामधर गुप्ता ने कहाकि कानपुर की ओमर वैश्य महासभा 97 वर्षों की महासभा हो चुकी, लेकिन आजतक अपना पहचान खुद नहीं बना पाई, तो पूर्वांचल में रहने वाले उमर वैश्य समाज की पहचान क्या बनाएगी। समाज के अंदर राजनीति करने वाले लोग हम नहीं है, हम समाज की सेवा और रक्षा करने वाले लोगों में है। उमर वैश्य समाज कानपुर के अधीन नहीं है।
समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल मुनि ने इन छह वर्षों में सामूहिक विवाह, गरीबों की सेवा, निःशुल्क शिक्षा, जैसे कई पुनीत कार्य समाज हित में चल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक संतोष ऊमर एवं संचालन समाज के पूर्व अध्यक्ष गौरव ऊमर ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिन गुप्ता, महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता गुप्ता, समाज के पूर्व अध्यक्ष गणेश ऊमर, सभासद किशन गुप्ता, राजीव गुप्ता, दीपक गुप्ता, दीपा ऊमर, राजेश ऊमर, ओमकार गुप्ता, मयंक गुप्ता, गजानन्द ऊमर, प्रदीप गुप्ता, विन्ध्यवासिनी प्रसाद गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।



