मीरजापुर। कांग्रेस पार्टी ने विंध्याचल स्थित रत्नाकर होटल में गुरुवार को महिला दर्शनार्थी का बाथरूम में स्नान करने के दौरान वीडियो बनाने के मामले में भाजपा को घेरा है। यूपी कांग्रेस के हैंडल से किए गए ट्वीट में तंज कसते हुए लिखा है कि- ‘भाजपाइयों के होटलों में ठहरने से बचें।
बता दें कि आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर पुलिस गुरुवार को ही जेल भेज चुकी है। बताया जाता है कि लखनऊ से एक महिला अपने गुरु के साथ गुरुवार को विंध्याचल दर्शन पूजन करने आई थी। महिला और उसके गुरु मंदिर के पास स्थित रत्नाकर होटल में कमरा बुक कराके ठहरे थे। दोपहर में महिला होटल के बाथरूम में स्नान कर रही थी।
इस दौरान होटल कर्मचारी आशीष मिश्रा ने महिला का स्नान करते हुए वीडियो बना रहा था। महिला को जैसे ही इसकी जानकारी हुई, तो वह बाथरूम से बाहर निकली और शोरगुल मचाने लगी। पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। एक दिन बाद शुक्रवार को यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर भाजपा को घेरा है। लिखा है कि कि भाजपाइयों को होटल में न ठहरें। वहीं नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा है कि आरोपी कर्मचारी को उसी दिन गिरफ्तार करा दिया गया है। इसमें कर्मचारी की गलती है न कि हमारी है। विरोधी दल इसे बेवजह तूल दे रहे हैं। महिला का वीडियो आरोपी ने दूसरे व्यक्ति व्हाट्सएप पर भेजा बताया जा रहा है कि महिला का वीडियो बनाने के बाद होटल कर्मचारी ने अन्य व्यक्ति के व्हाट्सएप पर भेज दिया था। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है। महिला ने तहरीर में बताया कि आरोपी आशीष मिश्रा ने अपना मोबाइल नहीं चेक कराया। एसएसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि जिस व्यक्ति को वीडियो भेजा गया है, उसके मोबाइल की जांच कराई जा रही है। गलत पाए जाने पर उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।



