News

संचारी रोग अभियान के अंतर्विभागीय गतिविधियों के प्रगति की सीडीओ ने की समीक्षा

0 जल जमाव वाले क्षेत्रो में पानी निकासी की कराएं व्यवस्था, अथवा बनाए सोकपिट टैंक
फोटोसहित
मीरजापुर। एक जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक चलने वाले संचारी रोग अभियान के प्रगति की समीक्षा के लिए द्वितीय बैठक आयोजित कर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने अन्र्तविभागीय गतिविधियों के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक की गई उपलब्धि व यूनीसेफ व डब्लू0एच0ओ0 द्वारा सर्वे के पश्चात प्राप्त आख्या के बिन्दुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी अन्र्तविभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस विभाग को जिस कार्य का लक्ष्य निर्धारित किया गया है वे पूरी पारदर्शिता के साथ समय से पूरा कराएं ताकि लोगो को संक्रमणीय रोगो से बचाया जा सकें। अभियान की विस्तृत समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस आबादी के पास अथवा मार्गो के किनारे जल जमाव की स्थिति हो ऐसे स्थानों पर पाइप लगाकर उचित स्थान पर जल निकासी कराई अथवा वहीं आस पास सोकपिट टैंक बनाकर जल जमाव की स्थिति को समाप्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि पानी के कई दिन इकट्टा रहने संक्रामक बीमारियों को फैलने की आशंका रहती हैं। आबादी वाले क्षेत्रो में व जल जमाव वाले स्थल नालियों आदि स्थान पर नियमिति रूप से एंटी लार्वा का छिड़काव सफाई अभियान सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि ड्रोन के माध्यम से सर्वे करते हुए गंदगी व कूड़ा इकट्ठा होने वाले स्थान की सफाई सुनिश्चित कराई जाए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गांव/मजरे में कुछ स्थान का चयन करते हुए कूड़ा स्थल बनाया जाए तथा प्रत्येक सप्ताह उसका उठान कर उचित स्थल पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव में भ्रमण करे तथा जल जमाव व गंदगी वाले क्षेत्रो की सफाई सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि गांव के गलियों व अन्य स्थानों पर यदि कई दिन से कूड़ा इकट्ठा अथवा गंदगी पाई जाती है तो सम्बन्धित सफाई कर्मी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जाए। सड़को व गलियों के किनारे झाड़ियों की कटाई, सड़को की मरम्मत भी सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने सर्वे के अनुसार मड़िहान, पड़री, गुरूसण्डी तथा कछंवा क्षेत्र में जल जमाव व सफाई पर विशेष बल देते हुए प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छोटे तालाबों, पोखरो में भी एंटी लार्वा का छिड़काव व फागिंग सुनिश्चित कराई जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि फांिगग, एंटी लार्वा का छिड़काव व जल जमाव/ कूड़ा वाले स्थल का पहले का फोटोग्राफ व सफाई के बाद का फोटाग्राफ व्हाटसएप गु्रप पर अपलोड किया जाए। उन्होंने मुख्य पुश चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पशु पालको को पशुओ के बांधने के स्थान पर साफ सफाई कराने हेतु जागरूक कराएं। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के अलावा अधीक्षक मण्डलीय अस्पताल डाॅ सुनील सिंह, प्रतिनिधि यूनीसेफ संजय द्विवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी खण्ड विकास अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!