News

धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एनेस्थेसिया क्रिटिकल केयर एवं ओटी टेक्नीशियन डे; एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक एवं एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेस चुनार में हुआ आयोजन

चुनार, मीरजापुर।
एपेक्स के चेयरमैन प्रो डॉ एस के सिंह ने दी बधाई कहा यह आयोजन हॉस्पिटल और इंस्टिट्यूट में तकनीकी दक्षता एवं निरंतर शिक्षा के महत्व को उजागर करते हुए भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर अस्पताल के ओटी टेक्नीशियनों एवं इंस्टीट्यूट के टेक्नीशियन डिप्लोमा छात्र–छात्राओं ने सर्जनों, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों और फैकल्टी सदस्यों के साथ सहभागिता की।
शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ अतिथिगण हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ पूजा सिंह, एपेक्स ट्रस्ट नर्सिंग व पैरामेडिकल के प्रधानाचार्य प्रो गोपी एसएस एवं फैकेल्टी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस वर्ष की थीम—“शिक्षा, नवाचार और प्रगति: एनेस्थेसिया और ओटी टेक्नोलॉजी के भविष्य को आकार देते हुए” पर ऑपरेशन थिएटर में टेक्नीशियन की भूमिका एवं जिम्मेदारियाँ स्पष्ट की। इसके अतिरिक्त, छात्रों द्वारा रंगारंग स्किट के जरिये लैप्रोस्कोपी सर्जरी में टेक्नीशियनों के योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल के प्रबंधक नवीन सिंह, मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने संग मिलकर केक काटकर उत्सव को और भी खास बनाया।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!