News

30 जुलाई को बिनानी कॉलेज में आयोजित होगी संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का संगम: डॉ अखिलेश नारायण मिश्र

मीरजापुर।
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 2025 गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मिर्जापुर जनपद के जी डी बिनानी पीजी कॉलेज में 30 जुलाई 2025 को प्रातः 10:00 बजे से सुनिश्चित है। मिर्जापुर जनपद के जनपद संयोजक डॉ अखिलेश नारायण मिश्र ने बताया कि छात्रों में संस्कृत भाषा के प्रति अनुराग उत्पन्न करने एवं संस्कृत का प्रचार प्रसार के उद्देश्य से संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।इस वर्ष संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर संस्कृत गीत प्रतियोगिता एवं संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता बाल वर्ग का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के माध्यम से विजेता प्रतिभागियों के खाते में प्रथम पुरस्कार के रूप में 1000 रुपए , द्वितीय पुरस्कार के रूप में 800 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 700 रुपए एवं कुल तीन सांत्वना पुरस्कार 500 रुपए के साथ प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। प्रतियोगिता के दिन प्रतिभागी छात्र ऑनलाइन आवेदन पत्र एवं आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर आएंगे।अधिक जानकारी के लिए आप संस्कृत प्रतिभा खोज की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.
यूपीसंस्कृतप्रतिभाखोजडाटकाम
एवं जनपद संयोजक डॉ अखिलेश नारायण मिश्र के मोबाइल नंबर 9451293810 पर संपर्क कर सकते हैं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!