मीरजापुर। नगर के भटौली रोड स्थित डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल के सेलिब्रेशन हॉल में ‘फ्रेंडशिप डे’ के अवसर पर
“याराना” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की डायरेक्टर प्रीती सर्राफ ने माँ विंध्यवासिनी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्री प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों ने मित्रता के भावना पर समर्पित नृत्य प्रस्तुति करने के साथ एक दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर दोस्ती पर आधारित गेम्स खेले एवं केक काटकर एक दूसरे को ‘फ्रेंडशिप डे’ की बधाई दी। बच्चों ने सच्ची मित्रता का वचन देते हुए हर समय में दोस्त का साथ देने का वादा किया और कहा की सच्चा दोस्त हमेशा अपने मित्र को बुरे रास्ते में जाने से रोकता है और मुश्किल के घड़ी में दोस्त की मदद करते हुए उसका मार्ग दर्शन करता है।
डायरेक्टर प्रीती सर्राफ ने कहा की जीवन में सच्चा दोस्त सबसे कीमती उपहार के सामान है | मित्र जीवन के रोगों की औषधि होती है, इसलिए मित्रता का बहुत महत्व है। कई बार छली, कपटी आदमी मित्रता की आड़ में अपना मतलब निकालते हैं। ऐसे लोगों से बचना चाहिए। मित्रता करने में सावधानी बरतनी चाहिए। मित्रता के सच्चे भाव को समझना चाहिए
। सच्चा मित्र हर सुख-दुःख में साथ देता है। उदहारण के लिए श्रीकृष्ण ने आपत्ति में पड़े अर्जुन की हर समय सहायता की। श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता लोक प्रसिद्ध है। सुदामा गरीब ब्राह्मण था और प्रभु श्रीकृष्ण राजा थे तो भी श्रीकृष्ण जी ने मित्रता का फर्ज निभाया और सुदामा की मदद की।
इस अवसर पर आकांक्षा गुप्ता, साधना तिवारी, तनूजा जायसवाल, नीतू गुप्ता, वैष्णवी गुप्ता, डॉली मिश्रा, शिवांगी, प्रीती जायसवाल, सोनम सेठ, सरोज शर्मा, नीतिका यादव, अर्पिता केसरी, आस्था गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, रवि यादव आदि लोग उपस्थित थे।



