News

भारत विकास परिषद के निशुल्क एनिमिया जांच शिविर में 102 बालिकाएं हुई लाभान्वित

भारत विकास परिषद के निशुल्क एनिमिया जांच शिविर में 102 बालिकाएं हुई लाभान्वित
0 महिलाएं परिवार की धूरी होती है, इनका स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक: नीलू सिंह
मीरजापुर।
मुख्य अतिथि श्री अजीत मल्होत्रा अध्यक्ष भारत विकास परिषद काशी प्रांत के अध्यक्ष अजीत मल्होत्रा के मुख्य आतिथ्य विशिष्ट अतिथि मोना मेहरोत्रा की उपस्थिति मे वंदेमातरम्
गीत एवं भारत माता व विवेकानंद के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर नगर के सुन्दर मुंदर बालिका इंटर कालेज मे एनीमिया जांच शिविर का शुभारंभ मिर्जापुर शाखा द्वारा हुआ। अध्यक्ष नीलू सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया तथा उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहाकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। महिलाएं परिवार की धूरी होती है, इसलिए परिवार में महिलाओं का स्वस्थ होना बहुत ही आवश्यक है। समर्थ भारत के लिए महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाया जाना चाहिए। भारत विकास परिषद काशी प्रांत के अध्यक्ष अजीत मल्होत्रा ने कहाकि मिर्जापुर शाखा जनपद का सबसे पुराना एवं श्रेष्ठ शाखा है तथा सेवा एवं अन्य कार्य बराबर करता रहता है
भारत विकास परिषद शाखा मिर्जापुर के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं।
शाखा द्वारा सेवा कार्य के माध्यम से समाज में परिवर्तन ला रहा है तथा लोगों के सोच में परिवर्तन हो रहा है।
सुशील सिंह प्रांतीय गतिविधि संयोजक संपर्क काशी प्रांत ने
भारत विकास परिषद का परिचय एवं उद्देश्य के बारे में अवगत कराया आज एनीमिया जांच शिविर में कुल 102 बच्चों का जांच किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विष्णु नारायण मालवीय तथा आभार अभिनव अग्रवाल सचिव द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजक गोवर्धन त्रिपाठी के जन्मदिन पर उपस्थित सदस्यों ने बधाई दिया तथा उनके आवास पर जाकर शुभकामनाएं व्यक्त किया। कार्यक्रम में ऋषि शुक्ला, प्रांतीय उपाध्यक्ष मोना मेहरोत्रा, सुशील कुमार सिंह, रोशन लाल कसेरा, रामकुमार केसरवानी, मनीष अग्रवाल, इंजीनियर गोपाल सविता, अभिनव अग्रवाल, रमेश तिवारी, डॉली विद्यालय की प्रधानाचार्य शिक्षक कर्मचारी छात्राएं तथा लाल पैथोलॉजी की टीम उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!