0 क्लब का 28वां अधिष्ठापन समारोहपूर्वक संपन्न
मीरजापुर। शनिवार को देर शाम नगर के लालडिग्गी स्थित एक होटल में रोटरी और रोट्रेक्ट क्लब विंध्याचल का भव्य अधिष्ठापन समारोह मुख्यातिथि रोटरी मंडलाध्यक्ष पूनम गुलाटी एवं सतपाल गुलाटी के मुख्य आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ। जिसमें आगामी सत्र के लिए पदाधिकारियों ने दायित्व ग्रहण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन और दीप प्रज्वलन से मुख्य अतिथि अगले सत्र की रोटरी मंडलाध्यक्ष पूनम गुलाटी ने रोटरी अध्यक्ष सरीश सिंह को अध्यक्ष पद पर और एजी रवि कटारे ने विकास मिश्रा को सचिव पद की पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वही, डीआरआरई डॉ गरिमा सिंह ने सत्यम गुप्ता को रोट्रेक्ट अध्यक्ष और अभिनव गुप्ता को रोट्रेक्ट सचिव पद की शपथ दिलाई। समारोह में आए सभी अतिथियों को अंगवस्त्र औए गिफ्ट देकर स्वागत किया गया। साथ ही क्लब सदस्यों ने रोटरी फाउंडेशन में 100 प्रतिशत योगदान देना स्वीकार किया।

मुख्यातिथि पूनम गुलाटी ने कहा कि समाज सेवा से बड़ा कोई और पुण्य नही और समाज सेवा के लिए रोटरी से बड़ा कोई संगठन नही। चौबीसों घंटे पूरे विश्व मे कोई न कोई रोटरी क्लब सचिव मानव सेवा के लिए कार्य कर रहा हैं।
पूर्व मंडलाध्यक्ष सतपाल गुलाटी ने कहाकि रोटरी क्लब विंध्याचल लगातार कई वर्षो ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक उसके जरूरत की सेवा करता आ रहा है ओर विश्वास हैं कि आगे भी आप सभी सेवा कार्य जारी रखेंगे।
अध्यक्ष सरीश सिंह ने आए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहाकि उन्होंने आज जिस अध्यक्ष पद की सपथ ली हैं, उसके लिए पूरी कटिबद्धता के साथ रोटरी के सभी मानकों पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे।
संचालन संजय सिंह गहरवार और धन्यवाद ज्ञापन सचिव विकास मिश्र ने किया। कार्यक्रम में मयंक गुप्ता, शुशील झुनझुनवाला, महावीर सेठिया, अमित केशरवानी, अमित सिंह, श्रीगोपाल सोनी, मनीष गुप्ता, सुशील सिंह, अभिषेक गुप्ता, रेणु गुप्ता, अजय जायसवाल, अर्चना सिंह, नीलू सिंह, भूपेंद्र डंग, उदय गुप्ता आदि सदस्य और अथितिगण मौजूद रहे।



