मीरजापुर।
रविवार, 3 अगस्त 2025
को ब्रह्माकुमारीज द्वारा 39 वीं वाहिनी पीएसी बटालियन में रक्षाबंधन के उपलक्ष में “तनाव मुक्त खुशनुमा जीवन” विषय पर एक बहुत ही सुंदर कार्यक्रम रखा गया, जिसमें 400 बिल्कुल नए पीएससी के जवान जो ट्रेनिंग में आए हुए हैं, वह भी मौजूद रहे। साथ ही पीएससी के सभी पुराने जवान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मिर्जापुर सेवा केंद्र प्रभारी बीके बिंदु दीदी ने मन को हमेशा बैलेंस में रहने के लिए ध्यान की विधि भी सिखाई और सदैव खुश रहने के लिए अपने जीवन में ध्यान को अवश्य अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहाकि अभी ट्रेनिंग के पश्चात जब सभी जवान फील्ड में तैनात होते हैं, तो तरह-तरह का सिचुएशन परेशानियां आती हैं, जिसको हम तभी हैंडल कर सकते हैं जब हमारा मन मजबूत होगा और दीदी जी ने कर्मों को श्रेष्ठ बनाने की विधि भी सिखाई।
ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र से गए हुए सभी दीदियों ने बहुत प्रेम से सभी जवान भाइयों को रक्षासूत्र बांधकर सभी को आध्यात्मिक पुस्तकें एवं प्रसाद वितरित किया एवं ईश्वर से उनके रक्षा हेतु प्रार्थना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीएसी के कमांडेंट नेपाल सिंह आईपीएस सेनानायक तथा सहायक सेनानायक हीरालाल कनौजिया, सहायक सेनानायक नक्सली वेद प्रकाश राय तथा समस्त लगभग 500 पीएसी के जवान उपस्थित रहे।



