[06/08, 17:42] Vimlesh Agrahari: कीटनाशक दवा खाने से 16 किशोरी की हालत बिगड़ी
अहरौरा, मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में कीटनाशक दवा खाने से 16 वर्षीय लड़की की हालत बिगड़ गयी। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात्रि सोनपुर निवासी प्रमोद की 16 वर्षीय लड़की कतगनती ने सब्जी में दवा छिड़कने वाली कीटनाशक दवा खा ली। हालत बिगड़ने लगी आनन-फानन में परिजनों ने पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज कराने के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
[06/08, 17:42] Vimlesh Agrahari: अनियंत्रित बाइक सड़क पर गिरने से युवक घायल
अहरौरा, मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मंगलवार की देर रात मध्य प्रदेश निवासी नीरज कोहली पुत्र दुल्ली कोहली (35) वर्ष वाराणसी से सोनभद्र की तरफ जा रहा था तभी अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज कराने के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।



