आईडीए मिर्जापुर शाखा की ओर से वृ़द्धजनों के लिए निशुल्क दंत स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
फोटोसहित
मीरजापुर।
विंध्याचल स्थित वृ़द्ध आश्रम में इंडियन डेंटल एसोसिएशन मिर्जापुर शाखा के तत्त्वावधान मे एक निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। मुख्य अतिथि मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक सिटी नितेश सिंह रहे। एसपी सीटी नृ शिविर की सराहना करते हुए कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिकों की सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। वृद्धाश्रम के संरक्षक जोखू सोनकर, संचालक आनंद शर्मा, प्रधान अनिल सोनकर उपस्थित रहे।
इस सेवा शिविर में एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. रश्मि बरनवाल के नेतृत्व व कार्यक्रम संयोजक डॉ राहुल चौरसिया के साथ कई दंत चिकित्सकों ने भाग लिया। शिविर में प्रमुख रूप से चिकित्सकगण सी डी एच कनवीनर : डॉ. सुरभि कसेरा, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. ऋषभ सिंह,डॉ. अनामिका केशरी, डॉ. अभिजीत कसेरा, डॉ. कनिष्का चौरसिया
डॉक्टर्स ने वृद्धजनों के दंत परीक्षण कर उन्हें उचित सलाह दी और जरूरतमंदों को दवाएं व आगे के उपचार के लिए मार्गदर्शन भी किया।
इस अवसर पर सभी चिकित्सकगण अत्यंत भावुक हो उठे। वृद्धजनों की आंखों में आशीर्वाद और मुस्कान देख कर चिकित्सकों ने स्वयं को अत्यंत विनम्र, कृतज्ञ और भावनात्मक अनुभव किया। एसोसिएशन ने इस पहल को आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।



