News

बाढ़ की चपेट में स्कूल: जिलाधिकारी के आदेशों की अवहेलना कर स्कूल में हो रहा खेल प्रतियोगिता

चुनार, मीरजापुर।
जिलाधिकारी द्वारा स्कूल को बंद करने संबंधित आदेश का कितना अनुपालन हो रहा इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाढ़ के दौरान चुनार में स्थित डॉ सविता मेमोरियल ग्लोबल एकेडमी स्कूल में बंदी के दौरान सीबीएसई प्रयागराज का क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता हो रहा है।जबकि स्कूल जाने वाले मुख्य मार्ग पर लगभग 8 फीट व स्कूल के प्रवेश द्वार से अंदर लगभग 5 फीट बाढ़ का पानी भरा हुआ है। जहां एक ओर नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्ग पर बाढ़ के चलते आवागमन बंद है और नगर से सटे आसपास के गांव भी अत्याधिक प्रभावित है। लोग बाढ़ की विभिषका को लेकर चिंतित है, वही स्कूल में क्षेत्रीय प्रतियोगिता का आयोजन होना जिलाधिकारी के आदेश का स्पष्ट उलंघन है। देखा जाएं तो एक बड़ी संख्या में टीमों के खिलाड़ी कोच व मैनेजर खेल के दौरान स्कूल में शुक्रवार तक उपस्थित रहेगें।स्कूल का मुख्य मार्ग पानी में डूबे होने के कारण प्रतिभागियों को मुख्य द्वार के बजाय गली के रास्ते स्कूल बस व अन्य चार पहिया वाहनों से स्कूल में लाया जा रहा है। वाहनों के आवागमन से गली मुहल्ले के लोगों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। स्कूल बंदी के आदेश के बाद भी इस आयोजन के बारे में एसडीएम राजेश कुमार वर्मा से पूछे जाने पर वह फोन काट दिए जिसके चलते उनसे बात नहीं हो पायी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!