विमलेश अग्रहरि, मीरजापुर।
लायंस क्लब मिर्जापुर की ओर से शुक्रवार, 08 अगस्त 2025 को कोन विकास खंड के बल्लीपरवा गांव (पुरजागीर के निकट) बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, एडीएम तथा एसडीएम गुलाब चन्द की गरिमामयी उपस्थिति रही।
लायंस क्लब द्वारा बाढ प्रभावित इस गाव मे 280 राहत किट तथा 200 पैकेट बिस्किट विशेष रूप से बच्चों में वितरित किए गए। जिलाधिकारी गंगवार ने लायंस क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए ऐसे जनकल्याणकारी प्रयासों को निरंतर जारी रखने पर बल दिया। उन्होने यह भी कहा कि नगर एवं जनपद के स्वयंसेवी संस्था सहित संभ्रांत एवं संपन्न जन को जिला प्रशासन के कंधे से कंधा मिलाकर बाढ पिडितो की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।
एडीएम एवं एसडीएम ने भी पूरे कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई और क्लब के प्रति सराहना एवं उत्साहवर्धन व्यक्त किया। कहाकि लायंस क्लब सदैव सर्वहारा समाज और जरूरतमंद की सेवा के लिए तत्पर रहता है।
लॉयन्स क्लब अध्यक्ष लायन जया पाण्डेय ने कहाकि लायंस क्लब मिर्ज़ापुर सामाजिक कार्यों के प्रति सदैव समर्पित रहा है और भविष्य में भी इसी भावना से जनसेवा का कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में लायंस क्लब मिर्जापुर की ओर से प्रमुख रूप से क्लब अध्यक्ष लायन जया पाण्डेय, सचिव लायन उमा शंकर पाण्डेय, कोषाध्यक्ष लायन मीनू मिश्रा, लायन माया मिश्रा, लायन किरण चतुर्वेदी, लायन अरुण अग्रवाल सहित ग्राम प्रधान एवम अनेक सदस्यघण उपस्थित रहे।



