0 मुख्यमंत्री द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के समापन के अवसर पर लखनऊ के काकोरी में आयोजित कार्यक्रम का दिखाया गया सजीव प्रसारण
0 विधायक नगर, मड़िहान, मझवां व छानबे ने काकोरी ट्रेन एक्शन के इतिहास व वीर सपूतो के बारे में दी जानकारी
0 जनपद की बहनो द्वारा पुलिस/पी0ए0सी0 के जवानों को बांधा रक्षा सूत्र-पुलिस के जवानों द्वारा रक्षा के प्रति ली शपथ
0 तिरंगा रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
विमलेश अग्रहरि, मीरजापुर।
जनपद के पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग उ0प्र0 सोहन लाल श्रीमाली, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, छानबे रिंकी कोल, चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी ने समारोह का शुभारम्भ करते हुए काकोरी ट्रेन एक्शन में शामिल स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर उनकी वीर गाथाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के समापन के अवसर पर लखनऊ के काकोरी में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व जनपद के लगभग 200 से अधिक बहनों के द्वारा पुलिस जवानों व पी0ए0सी0 बल के जवानों को राखी बांधा तो वहीं पुलिस के जवानों के द्वारा उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उनकी रक्षा व जनपद की सुरक्षा के बारे में संकल्प लिया।
उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत देश को आजाद कराने के लिए हमारे क्रांतकारियों के अन्दर दीवानगी थी राष्ट्र के प्रति वे सभी समर्पित रहें तभी हमें गुलामी की जंजीरो से छुटकारा मिला हैं। उन्होंने कहा कि देश की विषम परिथितियों में हम सभी को भी यह संकल्प लेना चाहिए कि देश के प्रति समर्पित रहेंगे।
कार्यक्रम में विधायक नगर ने अपने सम्बोधन में बताया कि हमारे देश के वीर सपूत क्रांतकारियों के अन्दर देश को गुलामी की जंजीरो से छुड़ाकर स्वतंत्रता दिलाने की जब्जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह, चन्द्र शेखर आजाद सहित कई क्रांतकारियों ने 09 अगस्त 1925 को काकोरी के पास ट्रेन रोकर अंग्रेंजो द्वारा भेजे जाने वाले धन को लूटकर आजादी की लड़ाई के लिए अस्त्र शस्त्र के लिए प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि आजादी की लव क्रंातकारियों द्वारा हमेशा अंगेजो को चुनौती दी जाती रही है उन्हीं के बदौलत आज हम सब स्वंतत्र भारत में संास ले रहे हैं।
विधायक मड़िहान ने कहा कि हमारे देश के वीर सपूतों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए आजादी के लिए बिगुल बजाया उसी कड़ी में काकोरी काण्ड भी अंग्रेजो के अत्याचार के तबाही का मुहतोड़ जवाब था। उन्होंने कहा कि क्रंातकारियों व वीर सपूतो के संघर्ष का परिणाम है कि हम सब आज आजाद भारत में रह रहें। हम सभी को भी संकल्प लेने की आवश्यकता है कि देश की आजादी एकता और अखण्डता को बनाए रखने के लिए एक सूत्र में बंधकर निरंतर विकास के मार्ग पर बढ़े और अपने देश, की रक्षा व सम्मान के लिए हमेशा कटिबद्ध रहें।
विधायक मझवां ने आजादी के बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन अंग्रेजो के शासन के विरोध के दृष्टिगत महत्वपूर्ण घटना है जिस क्रांतकारियों को आगे बढ़ने में एक नई दिशा मिली। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पवन कुमार गंगवार ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया कि शासन के निर्देश पर शहीदों की स्मृति को स्मरण, नमन करना और आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान से जोड़ना मुख्य उद्देश्य है ताकि आने वाली पीढ़ी के अन्दर राष्ट्र प्रेम भावना जागृत हो सकें।
कार्यक्रम में देेश के विभिन्न बार्डरो पर तैनात सेनाओं, पुलिस के जवानों व अन्य विभिन्न विंग में विभिन्न जनपदो से अपने घरों को छोड़कर यहां तैनात/कार्यरत सिपाहियों/जवानों को सम्मान देने के उद्देश्य से रक्षाबंधन का भी भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद की लगभग 200 से अधिक बहनों द्वारा मौके पर उपस्थित पुलिस व पी0ए0सी0 के रक्षासूत्र बांधकर अपनेपन का एहसास दिलाया तो वहीं पुलिस/सिपाही जवान भाइयों ने भी उनका आशीर्वाद लेकर उन्हें पुष्प भेंटकर उनके साथ पूरे जनपद की सुरक्षा दिलाने के प्रति संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने भी बहनों से राखी बंधवाई तथा सेल्फी प्वाइंट पर जाकर सेल्फी भी ली गई।
इस कार्यक्रम के पश्चात विधायगण, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा तिरंगा रैली, मोटरसाइकिल तिरंगा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर एन0आर0एल0एम0 समूह की महिलाओं के द्वारा स्वनिर्मित बनारसी साड़ी, राखी, एल0ई0डी0 बल्ब सहित कई निर्मित उत्पादों का स्टाल लगाया जिनके सामानों को अधिकारियों, कर्मचारियों व पुलिस जवानों के द्वारा क्रय किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ओम प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला, सदर अमर बहादुर सिंह, यातायात शिखा भारती, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी बब्बन मौर्या, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित प्रशासनिक, विकास व पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहें।



