0 रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मां के धाम में लगती है भक्तों की भारी भीड़
मनीष पांडेय, अष्टभुजा (मीरजापुर)।
रक्षाबंधन पर्व के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में रौनक आ गयी है। मां विंध्यवासिनी देवी के पावन धाम विन्ध्याचल एवं अष्टभुजा देवी के पावन क्षेत्र के बाजारो में दुकानो पर राखियां सज गयी है। बहने अपने भाईयों को सुंदर और कलात्मक राखियां खरीदकर भेंज रहीं हैं। रक्षाबंधन को लेकर सभी जगहों पर उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के शुभ अवसर पर मां विंध्यवासिनी देवी एवं मां अष्टभुजा देवी, मां महाकाली देवी (कालीखोह) में भक्तों की भीड़ दर्शन पूजन करने के लिए लगी है। श्रावण पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भक्त मां के आशिर्वाद के साथ रक्षाबंधन के त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। मा के दरबार मे आने वाले भक्तो को विद्वान प॔डितो द्वारा आज फूल, तुलसी, रूद्राक्ष संग बनी कलाई से कुंदन की महक आएगी।

विद्यालय के छात्राओं ने छात्र को बांधी राखी
विकास कुमार, अहरौरा (मीरजापुर)।
ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल गरौड़ी अदलहाट में रक्षाबंधन का पर्व परंपरा, प्रेम और सांस्कृतिक समरसता के साथ मनाया गया। विद्यालय की छात्राओं ने स्कूल में भाई-बहन के अनुपम प्रेम को जीवंत करते हुए इस त्योहार को मनाया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा छात्र की कलाइयों पर श्रद्धा एवं स्नेह से रक्षा-सूत्र बांधा और छात्रा ने उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और विद्या में प्रगति की कामना की। बदले में स्कूल के छात्रों ने उन्हें उपहार भेंट कर जीवनभर रक्षा का वचन दिया। इस दौरान शौम्या, नम्रता, पिहू, जैसमीन शांति दरपन प्रिया जीनत सुनिधि आराध्या आदि छात्राएं शामिल रहीं।



