विमलेश अग्रहरि, मीरजापुर।
ब्रह्माकुमारी बिन्दू दीदी ने शुक्रवार को विन्ध्याचल मंडल के कमिश्नर बाल कृष्ण त्रिपाठी, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं मीरजापुर नगर पालिका के चेयरमैन श्याम सुन्दर केशरी को राखी बाधी। शनिवार, 9 अगस्त को शुक्लहा स्थित प्रभु उपहार भवन मे सामूहिक रक्षाबंधन कार्यक्रम होगा, जहा ब्रह्माकुमारीज बहने आने वाले भाइयो को राखी बाधेगी।

विंध्याचल मंडल के कमिश्नर बाल कृष्ण त्रिपाठी को ब्रह्माकुमारीज की सेवा केंद्र प्रभारी बीके बिन्दु दीदी ने रक्षासूत्र बांधी। तत्पश्चात मिर्जापुर के जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार को कलेक्ट्रेट पहुचीर दीदी ने रक्षा सूत्र बांधा और ईश्वरीय उपहार भेंट किया। तत्पश्चात मिर्ज़ापुर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रक्षा सूत्र बांधते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। सेवा केंद्र प्रभारी बीके बिन्दु दीदी ने कहा कि सच्चे प्रेम, अटूट विश्वास और सौहार्द का पावन पर्व रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर ईश्वरीय निमंत्रण “बंधी रहे विश्वास की आश यह रक्षाबंधन है खास” 9 अगस्त सुबह 9:00 से आयोजित है। नगर वासियो का आना और आप सब की शुभकामना ही हमारे लिए सबसे बड़ी गिफ्ट होगी। परिवार सहित अवश्य पधारें।

बता दे कि इससे पूर्व राजयोगिनी बिन्दू दीदी ने ब्रह्माकुमारीज दीदीयो के साथ जिला कारागार मे अधिकारी कर्मचारी कैदियो, पीएसी वाहिनी एवं पुलिस लाइन मे सामूहिक रप से भी रक्षासूत्र बांधकर भाइयो को बधाई एवं आशीर्वाद दिया है।



