स्वनिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को योजना से यथाशीघ्र कराया जाए लाभान्वित: गंगवार
0 जिलाधिकारी ने शासी निकाय की बैठक कर की विस्तृत समीक्षा
मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय विकास अभिकरण डूडा के अंतर्गत शासी निकाय की बैठक आहूत की गई। बैठक में चारों नगर निकायों से प्राप्त जनप्रतिनिधियों से कुल 45 विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई। जिलाधिकारी द्वारा कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जिला नगरीय विकास अभिकरण के द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, पीएम स्व निधि एवं स्वनिधि से समृद्धि योजना की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा पी0एम0ए0वाई0-1 के अंतर्गत लंबित 2164 आवासों को यथाशीघ्र पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया साथ ही पी0एम0ए0वाई0 (यू0) के अंतर्गत कार्यदाई संस्था के जिला समन्वयक को निर्देशित किया गया कि आवासों का कार्य गुणवत्तापूर्ण कराया जाए इसके अतिरिक्त स्वनिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को योजना से यथाशीघ्र लाभान्वित कराया जाने का निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट/अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कछंवा अंशुल हिन्दल, पी0ओ0 डूडा अजीत कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोवा लाल सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।



