News

कनौरा प्रधान राकेश यादव बने भाकियू सीसीएस के जिलाध्यक्ष

पडरी, मीरजापुर।
शनिवार, 16 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर नंद किशोर के पावन पवित्र धरती मथुरा में भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के हाथों प्रधान संघ के प्रदेश सचिव एवं ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत कनौरा विकास खंड पहाड़ी राकेश यादव को भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह का जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को उन्होने नियुक्ति प्रमाण पत्र भी सौपा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत भगेसर प्रधान पुत्र सुनील कुमार, ग्राम पंचायत धर्मदेवा प्रधान पुत्र उदित कुमार विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। उनके जिलाध्यक्ष नामित होने पर लोगो ने बधाई दी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!