मीरजापुर।
शिक्षया जन्मतः जायते पतितान् उद्धरेत्” अर्थात शिक्षा जन्म से ही जन्म लेती है और गिरे हुए को उठाती है” इस संदेश के साथ मंगलवार, 18 अगस्त 2025 को घनश्याम बिनानी एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज में सत्र 2025-28 के बीबीए प्रथम वर्ष / प्रथम सेमेस्टर के नव प्रवेशित छात्र छात्राओं का स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक प्रो. डॉ. जीशान अमीर ने सभी विद्यार्थीयो को संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्र अपने व्यावसायिक करियर की एक नयी शुरुआत करने जा रहे हैं। बीबीए केवल एक डिग्री नहीं है, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व, विचारों और भविष्य की दिशा तय करने वाला मार्ग है।
आज की थीम कनेक्ट @जीसीएएमएस को साकार करते हुए कॉलेज जीवन को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अनुभव, संवाद और आत्म-विकास का मंच बनाएं। अनुशासन, समय प्रबंधन और सकारात्मक दृष्टिकोण ही आपको उत्कृष्ट प्रबंधक और जिम्मेदार नागरिक बनाएंगे।
कार्यक्रम में छात्रों को संस्थान की नीतियों, नियमों तथा शैक्षणिक वातावरण से अवगत कराया गया। वरिष्ठ संकाय सदस्यों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन एवं अनुशासन के महत्व पर प्रेरक विचार प्रस्तुत किए।



