मीरजापुर।
समाजसेवा और हिंदुत्व की धारा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले भाजपा के लोकप्रिय नेता रवि शंकर साहू का जन्मदिन मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। संगमोहाल में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियाँ मनाईं। जिले भर से आए कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयाँ दीं और दीर्घायु व निरंतर जनसेवा की कामना की।
विहिप के पूर्व जिला मंत्री रवि शंकर साहू भाजपा युवा मोर्चा के काशी क्षेत्र के प्रमुख नेता, वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री, बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक और उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध रामनवमी शोभायात्रा के संयोजक के रूप में अपनी विशेष पहचान रखते हैं।
जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि रवि शंकर साहू हमेशा सुख-दुख में दीवार बनकर खड़े रहने वाले, युवाओं के दिलों की धड़कन और हिंदुत्व के सशक्त योद्धा हैं। जिले की शान और लोगों के बीच अपनी सरलता, संगठन क्षमता और समाजसेवा की भावना के कारण वे हर वर्ग में लोकप्रिय हैं।
इस अवसर पर संगमोहाल में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उनके नेतृत्व में समाज व संगठन की निरंतर उन्नति की कामना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सैकड़ो के रूप में कार्यकर्ता उपस्थित थे



