News

स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि कर्तव्यों के पालन की भी देती है प्रेरणा: डॉ. रश्मि बरनवाल

0 भारतीय दंत चिकित्सक संघ ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

0 आईडीए मिर्जापुर ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज का किया शुभारंभ

मीरजापुर।  

भारतीय दंत चिकित्सक संघ (आइडीए) मिर्जापुर शाखा द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में लाइफ हॉस्पिटल जंगी रोड में धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ की अध्यक्ष डॉ. रश्मि बरनवाल एवं सचिव डॉ. राजेश यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दंत चिकित्सकों ने उपस्थित होकर राष्ट्रीय पर्व का उत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। उपस्थित सदस्यों ने देशभक्ति गीत गाए और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में नागरिकों की भूमिका पर विचार व्यक्त किए।

डॉ. रश्मि बरनवाल ने कहाकि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं बल्कि कर्तव्यों के पालन की भी प्रेरणा देती है। डॉ. राजेश ने युवाओं से देशहित में सकारात्मक योगदान देने और सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर आईडीए मिर्जापुर का अपना ऑफिशियल फेसबुक पेज का शुभारंभ भी किया।कार्यक्रम के अंत में मिठाई एवं अल्पाहार ग्रहण किया गया और सभी ने देश की प्रगति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर  डॉ राहुल चौरसिया, डॉ प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ सुरभि कसेरा, डॉ पीयूष जैन,  डॉ नेहा दुबे, डॉ शिवांगी शुक्ला , डॉ नरेंद्र तिवारी, डॉ अभिजीत कसेरा, डॉ अमित केसरवानी, डॉ शिल्पी, डॉ रिंकी, डॉ वंदना, डॉ ऋषभ सिंह, डॉ शुभ्रा बरनवाल, डॉ अशोक सिंह , डॉ अविनाश चंद, डॉ दिलीप, डॉ सुधांशु पांडे, डॉ अमित चौहान, डॉ अनामिका, डॉ कनिष्का चौरसिया, डॉ रॉबिन जैन, डॉ कामदेव प्रहराज, डॉ सुरेश गुप्ता, डॉ शैलेश पांडे, डॉ रवि शेखर, डॉ संदीप कुमार सिंह, डॉ वरुण, डॉ आर पी श्रीवास्तव, डॉ प्रिया गुप्ता, डॉ चंद्रा एवं हॉस्पिटल का स्टाफ आदि मौजूद रहे।

 

विहिप का स्थापना दिवस 24 को

मीरजापुर। 

विश्व हिंदू परिषद का 61 वा स्थापना दिवस कार्यक्रम विश्व हिन्दू परिषद मीरजापुर नगर के तत्वावधान में 24 अगस्त 2025 दिन रविवार सायं 3 बजे गुरु कृपा मण्डपम बिन्नानी धर्मशाला धुंधी कटरा मे आयोजित किया गया है। सभी सनातनी बंधु एवं मातृशक्ति भगिनी अपने इष्ट मित्रो सहित सपरिवार सादर आमंत्रित है। यह जानकारी पवन ऊमर जिला सहसंयोजक बजरंग दल मीरजापुर ने दी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!