News

डीएम की अध्यक्षता मे हर महीने और कमिश्नर की अध्यक्षता मे हर तीसरे महीने हो सडक सुरक्षा समिति की बैठक: दयाशंकर सिंह

0 सड़क दुर्घटनाओ और मृतक संख्या मे लाई जाय 50% की कभी
0 परिवहन मंत्री ने अधिकारियो संग की बैठक
मीरजापुर। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सोमवार को अष्टभुजा गेस्ट हाउस विंध्याचल में परिवहन विभाग मिर्जापुर के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने कहाकि शासन की मंशा है कि सडक दुर्घटना मे 50 प्रतिशत की कमी लाई जाय और मृतक संख्या भी कम हो। इसके लिए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक डीएम की अध्यक्षता मे हर महीने हो और मंडलीय सडक सुरक्षा समिति की बैठक कमिश्नर की अध्यक्षता मे हर तीसरे महीने की जाय।
उन्होने परिवहन विभाग के जागरूकता कार्यक्रमो की सराहना भी की और कहा कि जुलाई महिने मे अपेक्षाकृत कम दुर्घटनाएं हुई है और मृतक संख्या भी घटी है, लेकिन इसमे और कमी लाने की आवश्यकता है।
अधिकारियो को निर्देशित किया कि राजस्व लक्ष्यो की प्राप्ति पर विशेष ध्यान दिया जाय और उसे हर हाल मे पूरा किया जाय।
इस अवसर पर आरटीओ रविकांत शुक्ल, एआरटीओ प्रशासन संतोष कुमार सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!