मीरजापुर।
अपने सरलतम हिंदी शब्दों के द्वारा बच्चों के लिए जीवनोपयोगी एवं समाजोपयोगी बाल कविताओं की रचना करने वाले साहित्यकार विजय कुमार श्रीवास्तव (विजय श्रीवास्तव, मिर्जापुरी) को हिंदी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह विंध्याचल धाम स्थित विंध्य रेजिडेंसी सभागार में कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोहनलाल श्रीमाली उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग/ राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार तथा कार्यक्रम के संचालक सुप्रसिद्ध कत्थक कलाकार शिव राम शर्मा रहे। श्री श्रीवास्तव ने अपने इस सम्मान को अग्रजो, मार्गदर्शकों और साथियों को सादर समर्पित किया है।



