मीरजापुर।
हरितालिका तीज व्रत 26 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन तृतीया तिथि दोपहर 12:39 बजे तक रहेगी, इसलिए सौभाग्यवती माताएं और बहनें सुबह पूजन एक बार 12:39 के पहले कर लेंगी और उसके बाद प्रदोष काल में पुनः शिव का दर्शन पूजन करेंगी।
पूजन का शुभ मुहूर्त:
– प्रातःकाल: 6:16 से 9:40 तक
– मध्याह्न: 12:05 से 12:39 तक । आचार्य अनुपम महाराज जी के अनुसार 12:39 से पहले पूजन करना होगा
– सायंकाल: 4:00 बजे से 6:40 तक
पूजन सामग्री:
– भगवान शिव: सफेद वस्त्र
– मां पार्वती: साड़ी (पीला, लाल, हरा रंग)
– सुहाग का सामान: सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, मेहंदी और आलता
– फल और मिठाई: नारियल, पान के पत्ते
– पंचामृत: दूध, दही, घी
पूजन विधि:
– भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा बालू और मिट्टी से निर्मित गणेश पार्वती और शिव सहित एक परिवार का पूरा मूर्ति होता है।
– पूजन के लिए साड़ी, सिंगर का सामान, पंचामृत और संपूर्ण सामग्री का उपयोग किया जाता है।
– आचार्य के द्वारा हरितालिका तीज व्रत कथा का श्रवण करना चाहिए।
– दूसरे दिन प्रातः काल आचार्य को साड़ी, सिंगर का सामान और अन्न दान करके पारण करना चाहिए।



