मीरजापुर।
मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) विन्ध्याचल मण्डल, मीरजापुर शेषबाला वर्मा की तरफ से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियो मीरजापुर/सोनभद्र /भदोही को पत्र जारी कर राष्टीय शैक्षिक महासंघ द्वारा चलाए जा रहे हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के सम्बंध में दिशा निर्देश जारी किया है। उल्लेखनीय है कि यह आदेश अखिलेश वत्स (मण्डल अध्यक्ष)
एवं संतोष कुमार सिंह (मण्डल महामंत्री) राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विंध्याचल मण्डल (प्रा.सं.) द्वारा प्रेषित पत्र के आधार पर किया गया है।
पत्र मे कहा है कि “हमारा विद्यालय -हमारा स्वाभिमान” संकल्प कार्यक्रम 1 सितंबर 2025, जो देश भर के 5 लाख से भी अधिक विद्यालयों में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा आयोजित हो रहा है। इस दिन शिक्षक और विद्यार्थी सामूहिक रूप से पाँच संकल्प लेंगे। इनमें विद्यालय को स्वच्छ और प्रेरणादायी बनाए रखना, एकत्व और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम को जीवन का आधार बनाना, समाज-विद्यालय संबंधों को मजबूत करना तथा अध्ययन-अध्यापन को उत्कृष्ट बनाना आदि शामिल हैं।



