मीरजापुर। नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर के दो वार्डो गणेशगंज एवं तरकापूर में निर्माण कार्यों का विधि विधान से पूजन अर्चन कर लोकार्पण किया।गणेशगंज वार्ड में नाली एवं सीसी सड़क एवं तरकापुर में सुंदरीकरण कार्य कराया गया है। इस निर्माण कार्य से वार्ड के लोगो ने नपाध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित किया है।नपाध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि नगर के विकास ओर अग्रसर किया जा रहा है। आज भी दो वार्डो में निर्माण कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया है। साथ ही वार्ड भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और यथासंभव निस्तारण हेतु उनको आश्वस्त भी किया गया है। इस लोकार्पण में मण्डल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, सभासद शिव कुमार सोनी, बबलू सोनकर, नीरज गुप्ता भाजपा शक्तिकेंद्र संयोजक, बुथ अध्यक्षगण एवं सम्मानित वार्ड की जनता उपस्थित रही।
नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने दो वार्डो में किया विकास कार्यो का लोकार्पण
You May Also Like
मीरजापुर मे बनेंगे पूर्वांचल के पहले दो प्लेस पार्क; मडिहान मे प्रताप प्लेज पार्क और हिनौती मे बनेगा विंध्य प्लेज पार्क
- March 6, 2026
- 0 Comments
0 एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई लेवल कमेटी ने दी सैद्धांतिक सहमतिविमलेश अग्रहरि,…
- March 5, 2026
- 0 Comments
जनकल्याणकारी निर्णय हेतु मुख्यमंत्री के प्रति विधायक ने जताया आभारफोटोसहितमीरजापुर। छानबे विधायक श्रीमती रिंकी कोल के आवास पर…
- March 5, 2026
- 0 Comments
संघ कार्यालय मे होली मिलन समारोह मे जमकर उडे अबीर गुलाल0 कलियुग मे संघ के करोडो स्वयंसेवक कर…



