News

थाना अहरौरा साइबर क्राइम टीम ने ऑनलाइन ठगी से सम्बन्धित सम्पूर्ण धनराशि ₹ 10003/- पीड़ित के खाते में कराया वापस

मीरजापुर।
आवेदक भोलानाथ पुत्र सोहनलाल निवासी मानिकपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांकः15.05.2025 को थाना अहरौरा के NCRP पोर्टल पर शिकायत सं.33105250051167 के सन्दर्भ में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसपर थाना अहरौरा साइबर क्राइम टीम द्वारा तत्काल सम्बन्धित बैंक को मेल किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना अहरौरा की साइबर सेल टीम द्वारा जाँच प्रारम्भ की गयी ।
“सोमेन बर्मा”वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा की साइबर पुलिस टीम द्वारा आवेदक के बैंक खाते में कुल ₹ 10003/- वापस कराए गये । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारीगण एवं साइबर क्राइम टीम थाना अहरौरा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ऑनलाइन ठगी/धोखाधड़ी की घटना के सम्बन्ध में जागरुक किया गया । साइबर क्राइम टीम थाना अहरौरा मे प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ, थाना अहरौरा, मीरजापुर एवं
म0का0 महिमा उपाध्याय थाना अहरौरा, मीरजापुर शामिल रही।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!