₹3.5 लाख के शर्बत की कराई गयी विनष्टीकरण कार्रवा
मीरजापुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा के निर्देशन में माल निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चील्ह पुलिस द्वारा कुल 68 आबकारी अधिनियम के मुकदमों से सम्बन्धित 2000 लीटर अवैध कच्ची देशी व अंग्रेजी शराब, बियर का नियमानुसार कार्यवाही करते हुए विनष्टीकरण किया गया।
सोमेन बर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा माल निस्तारण के संबंध में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के क्रम में गुरुवार, दिनांक 28 अगस्त 2025 को थाना चील्ह परिसर में थाना स्थानीय पर विगत में (वर्ष-2010 से 2024 तक) आबकारी अधिनियम से संबंधित पंजीकृत कुल 68 मुकदमों में बरामद 2000 लीटर अवैध कच्ची देशी व अंग्रेजी शराब, बियर अनुमानित कीमत करीब ₹ 3.50 लाख को न्यायालय द्वारा विनष्टीकरण का आदेश दिए जाने के उपरान्त अतिरिक्त एसडीएम सदर मीरजापुर, क्षेत्राधिकारी सदर, आबकारी निरीक्षक व प्रभारी निरीक्षक थाना चील्ह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा गठित टीम की उपस्थिति में उपरोक्त अवैध कच्ची देशी व अंग्रेजी शराब, बियर का विनष्टीकरण कराया गया।



