News

आईसीएसई राज्यस्तरीय वॉलीवाल प्रतियोगिता मे 11 जोन ने लिया हिस्सा; पहले दिन बालक वर्ग की अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 की प्रतियोगिताएं कराई गयी

मीरजापुर।
शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को संत मेरीज़ वि‌द्यालय के प्रागंण में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य मे दो दिवसीय राज्य स्तरीय बॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन शुक्रवार को 11 जोन की टीमें, जिसमें अंडर-19, अंडर-17, और अंडर-14 के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधीकारी धर्मवीर सिंह द्वारा प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापिका का स्वागत विद्यालय के मुख्य द्वार से बैण्ड ग्रुप द्वारा किया गया तथा दीप प्रज्जवलन किया गया।
तत्पश्चात् विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर रेजीनॉल्ड डिसूजा द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
क्रीडा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए प्रतिभागियों में खेल भावना को प्रोत्साहित किया और इस प्रतियोगिता का आयोजन कराने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर रेजीनॉल्ड डिसूजा का धन्यवाद किया। पश्चात् प्रतियोगिता की घोषणा की।
शुकर के उद्‌घाटन मैच का आरम्भ संत मेरीज विद्‌यालय के प्रधानाचार्य फादर रेजोनॉल्ड डिसूजा के द्वारा फीता काटकर किया गया।
शुक्रवार को पहला मैच अंडर-19 बालक वर्ग में- मेरठ बनाम वाराणसी हुआ। विजयी टीम मेरठ रही। दूसरा मैच प्रयागराज बनाम कानपुर दक्षिण हुआ, जिससे विजयी टीम कानपुर दक्षिण रही। तीसरा मैच लखनऊ ‘अ’ बनाम आगरा मे विजयी टीम लखनऊ ‘अ’ रही। चौथा मैच गाजियाबाद बनाम कानपुर उत्तर हुआ, विजयी टीम गाजियाबाद रही।
इसके बाद अंडर 17 बालक वर्ग मे पहला मैच लखनऊ बनाम वाराणसी हुआ, विजयी टीम लखनऊ रही। दूसरा मैच मेरठ बनाम प्रयागराज मे बिजयी टीम मेरठ रही। तीसरा मैच गोरखपुर बनाम कानपुर दक्षिण मे विजयी टीम गोरखपुर रही।
अंडर- 14 बालक वर्ग का पहला मैच मेरठ बनाम लखनऊ ‘ब’ मे विजयी टीम मेरठ रही।
दूसरे मैच प्रयागराज बनाम आगरा मे विजयी टीम आगरा, तीसरे मैच कानपुर दक्षिण बनाम आगरा मे विजयी टीम कानपुर दक्षिण रही। प्रतियोगिता के निर्णायक विनय प्रकाश द्विवेदी, सन्तोष पटेल, विनोद सिंह, बलराज सिंह, हुबलाल एवं ज्ञानेन्द्र दूबे जी रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!