0 हर आयु वर्ग और हर वर्ग के पाठकों के लिए उपलब्ध होगी पुस्तकें
मीरजापुर। सोमवार, 1 सितम्बर 2025 प्लेवे स्कूल चेतगंज बल्ली का अड्डा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिर्जापुर पुस्तक महोत्सव 2025′ की आधिकारिक घोषणा की गई। महोत्सव 3 सितम्बर से 7 सितम्बर 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित होगा। इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसमें प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा और मागंतुकों के लिए पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
यह पहला अवसर है, जब बुकबाला प्रयागराज द्वारा मिर्जापुर जिले में इतने बड़े स्तर पर सार्वजनिक पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के नॉलेज पार्टनर प्लेवे स्कूल, मिर्जापुर हैं। मेले में 100 से अधिक प्रकाशकों की लगभग 50,000 पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी। यहाँ हर आयु वर्ग और हर वर्ग के पाठकों के लिए पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी।
इस महोत्सव की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें भारत के लोकप्रिय प्रकाशनों की किताबें एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इनमें राजपाल, राजकमल, वाणी प्रकाशन, लोकभारती, मंजुल, नवनीत, मेपल प्रेस, साहित्य सरोवर, प्रगति प्रकाशन, अमर चित्र कथा, सस्ता साहित्य, कॉलीन्म, ऑक्सफोर्ड, एस. चाँद मैकमिलन, एन.वी.टी., रूपा, पेंगुइन और स्कॉलास्टिक जैसे नाम शामिल हैं।
महोत्सव में पाठकों को विविध श्रेणियों की पुस्तकें मिलेंगी। कथा साहित्य के अंतर्गत उपत्यास, कहानी संग्रह, लघुकथाएँ और कविता संग्रह होंगे। गैर-कथा साहित्य में जीवनी, आत्मकथा, संस्मरण और प्रेरक पुस्तके उपलब्ध रहेंगी। बच्चों के लिए चित्रकथाएँ, परीकथाएँ, गतिविधि पुस्तकें, सामान्य ज्ञान व किज पुस्तकें होंगी। शैक्षिक और संदर्भ पुस्तकों में पाठ्य सामग्री, शब्दकोश, एटनम और मानचित्र शामिल होंगे। इसके अलावा साहित्य, संस्कृक्ति, लोककथाएँ, इतिहास, दर्शन, धर्म, अध्यात्म, करियर गाइड, सेल्फ हेल्प, व्यक्तित्व विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे विषयों की पुस्तकें भी मेले का आकर्षण रहेंगी।
पुस्तक महोत्सव के दौरान कई विशेष कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। 4 और 5 सितम्बर को इंटर स्कूल रंगमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें निबंध लेखन, चित्रकला और बेस्ट ऑफ़ द वेस्ट जैसी प्रतियोगिताएँ होंगी। 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित होगा। 7 सितम्बर को महोत्सव का समापन किया जाएगा और इसी दिन रंगमंच प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
बुकवाला प्रयागराज के निदेशक मनीष गर्ग ने कहाकि यह मिर्जापुर के लिए गर्व का क्षण है जब पहली बार इतने बड़े स्तर का सार्वजनिक पुस्तक मेला आयोजित हो रहा है। उन्होंने सभी पुस्तक प्रेमियों से आग्रह किया कि वे बड़ी संख्या में आकर इस महोत्सब को सफल बनाएं।
प्लेवे स्कूल की निदैशिका जयश्री जैन ने कहा कि पुस्तकें ही वास्तविक ज्ञान का स्रोत हैं और यह महोत्सव बञ्ज्ञों, युवाओं तथा समाज के हर वर्ग में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देगा। प्लेवे स्कूल के मैनेजर रचित शैलेश ने कहाः “पुस्तकें सिर्फ ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि कल्पना और सीखने का खजाना है। मिर्जापुर पुस्तक महोत्सव में भाग लेकर हर कोई नई दुनिया की खोज कर सकता है।”



