मीरजापुर।
सोमवार, 01 सितंबर 2025 को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल राजकीय रेशम प्रशिक्षण संस्थान बरकछा के सभागार में जनपद कानपुर नगर एवं कानपुर देहात के 42 एरी रेशम कीटपालको के द्वितीय बैच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि गजेन्द्र प्रताप सिंह ब्लॉक प्रमुख राजगढ़ रहे। उन्होने सर्वप्रथम नागेन्द्र राम सहायक निदेशक रेशम द्वारा उनको माल्यार्पण एवं शाल भेंटकर स्वागत किया गया। श्री राम द्वारा विभाग के कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा कृषकों से ध्यानपूर्वक प्रशिक्षण लेने की अपील की है।
निसार अहमद प्रशिक्षण प्रभारी द्वारा केंद्रीय रेशम बोर्ड के वरिष्ठ तकनीकी का मल्यार्पण कर स्वागत किया गया। ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह द्वारा विश्व में हो रहे रेशम उत्पादन की चर्चा कृषकों से की गई। रेशम के क्षेत्र में जुड़ने से आत्मनिर्भर बनकर आय अर्जित की जा सकती हैं। अन्य प्रदेश की भांति उत्तर प्रदेश में रेशम को बढ़ावा दिया जाना है, जिससे प्रदेश भारत में अपना स्थान बना सके। कार्यक्रम में केंद्रीय रेशम बोर्ड आरईसी फतेहपुर के वरिष्ठ तकनीकी सहायक श्रीमती अर्चना सिंह, सहायक रेशम विकास अधिकारी श्रीकृष्णा यादव, प्रदर्शक मोहम्मद शाहिद अनुरक्षक, अवधेश कुमार, अतुल कुमार यादव आदि उपस्थिति रहे।



