प्रतापगढ़। सोमवार, 31 अगस्त 2025 को अमृता देवी बलिदान दिवस की स्मृति में प्रकृति वंदन कार्यक्रम का आयोजन मां चंडिका देवी मन्दिर परिसर सिविल लाइन्स, प्रतापगढ़ में किया गया। जिसमें नगर के प्रकृति प्रेमियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्राचार प्रमुख अंकुर ने पुष्प अक्षत लेकर मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान पूर्वक परिसर में स्थिति पीपल वृक्ष देव का पूजन, वृक्ष देव की आरती और वृक्ष देव को दीपदान करके वृक्ष देव की सभी प्रकृति प्रेमियों ने परिक्रमा किया। जिला पर्यावरण संयोजक डॉ.अनूप सिंह ने उपस्थिति प्रकृति प्रेमियों को प्रकृति रक्षा हेतु संकल्प दिलाया कि वे अपने जीवन काल में अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उन्हें संरक्षित करेंगे, जल का दुरूपयोग नहीं करेंगे, प्लास्टिक को जीवन से दूर करेंगे और घरों में बिजली की खपत को कम करेंगे। नगर पर्यावरण प्रमुख रोहित जायसवाल ने कहा अमृता देवी ने प्रकृति संरक्षण के लिए परिवार सहित अपना बलिदान दे दिए। जो पर्यावरण के इतिहास अब तक का सबसे बड़ा बलिदान है। कार्यक्रम का संचालन सह नगर कार्यवाह सुमित ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर शारीरिक प्रमुख वेद, दिव्य प्रेम मिशन के युवा शक्ति के संयोजक अजय मिश्रा, विश्व हिन्दू महासंघ के प्रयागराज मण्डल प्रभारी अनुज सिंह, राम चन्द्र, विमल, विकास, राहुल मौर्य, शौर्य विक्रम सिंह, लेफ्टिनेंट ऋचा सिंह, जया सिंह, नंदिनी, कृष्णा गोपाल एवं अनेक प्रकृति प्रेमी उपस्थित रहे। यह जानकारी रोहित कुमार नगर पर्यावरण संयोजक प्रतापगढ़ (काशी प्रांत) ने दी है।



