News

कजली उत्सव कार्यक्रम में उमडा कलाकारों का हुजूम

0 लोक सांस्कृतिक संरक्षण केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित कजली मल्हार उत्सव का विधायक नगर, अध्यक्ष जिला पंचायत, जिलाधिकारी व अध्यक्ष, नगर पालिका ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ

0 पाॅंच महान विभूतियों के साथ कलाकारों को भी किया गया सम्मानित

0 संस्था की निदेशक उषा गुप्ता व पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने कलाकारो का किया सम्मानित

0 कजली सुनने नगर विधायक व जिलाधिकारी श्रोताओं के बीच पीछे बैठकर सुनी कजली
फोटोसहित
मीरजापुर। शनिवार 6 सितम्बर की सायं स्थानीय सिटी क्लब आडीटोरियम में लोक संस्कृति संरक्षण केन्द्र संस्था की निदेशक/अन्तर्राष्ट्रीय लोकगीत कजली गायिका के द्वारा आयोजित ’’कजली मल्हार उत्सव’’ कार्यक्रम भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, अध्यक्ष, जिला पंचायत परिषद श्री राजू कनौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्री श्याम सुन्दर केशरी व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, ब्रह्मकुमारी की निदेशक बिन्दु दीदी व संस्था की निदेशक उषा गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्जवित कर किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक नगर, अध्यक्ष जिला पंचायत व पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने देवी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा नगर के महान विभाूतियों को विशेष सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में कजली विधा को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने व उसके संरक्षण के लिये आयोजित कार्यक्रम में जनपद के बडी संख्या में कलाकारों का हुजूम उमडा तथा लोगों द्वारा अपनी प्रस्तुति की गयी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ लोक गायिका उषा गुप्ता के द्वारा भगवान शिव की स्तुति नमामी शमीशान निर्वाणरूपम….. से किया गया तपश्ताच ’’ मइया ढूलै चनन झुलनवा, पवनवा चरव डोलावै ना……। कार्यक्रम में पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने झूला धरे से झुलावा गिरधारी….. को लोगों के द्वारा खूब पसन्द किया गया। इसके बाद डैफोडिल्स स्कूल की छात्राओं के द्वारा कजली समूह गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया गया। एस0एन0 पब्लिक स्कूल की छात्रा अनुस्का, सिद्धिका व वैभवी गुप के द्वारा कजली गीत पर समूह नृत्य कर लोग का मन मोहित किया। इसी क्रम लोकगायक शिवलाल गुप्ता, बद्री कवि, रमापति पाल, अमर नाथ शुक्ला, पन्नालाल यादव, विद्या सागर प्रेमी, रणधीर सिंह पटेल, उजाला प्रसाद यादव, राम ललित यादव, जटाशंकर शर्मा का चैलर, राम लखन, रागिनी चन्द्रा, शैला श्रीवास्तव, रेखा गौड़ के द्वारा अपनी कजली की प्रस्तुति की गयी तो वहीं इन्द्रजीत शुक्ला द्वारा संस्कृत में कजली सुनाया गया। कलाकारों की श्रृंखला में आगे कंचन गुप्ता, लता गुप्ता, राम प्रसाद, देवी प्रसाद मौर्य, प्रदीप वर्मा, राम आशीष यादव भदोही, राम नरायन यादव, सुरेश मौर्य, अगनू लाल द्वारा अपनी आकर्षक प्रस्तुती दी गयी। कार्यक्रम के समापन गीत जनपद के सुप्रसिद्ध लोकगायक मंटू मिश्रा द्वारा कई देवी व भववान शंकर पर आधारित कजली गीत सुनाकर लोगों को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया गया।
कार्यक्रम में लोक संस्कृति संरक्षण केन्द्र जनपद के पाॅच विभूतियों को सम्मानित किया गया जिनमें साहित्यकार बृजदेव पाण्डेय, पत्रकार सलील पाण्डेय, लोकगायक बद्री कवि को जिलाधिकारी व अध्यक्ष नगर पालिका श्याम सुन्दर केशरी के द्वारा विशेष सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। तथा कजली विधा के मर्मज्ञ/कव/गायक वयोवृद्ध देवी मौर्य, रामबली निषाद, तथा सोनभद्र के साहित्यकार दीपक केशरवानी को विधायक नगर के द्वारा विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया द्वारा कजली गीत सुनाया गया, जिसे लोगों द्वारा पसन्द किया गया। कार्यक्रम में कजली गायन की प्रस्तुति करने वाले कलाकारों जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक नगर, पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, सूरज दूबे के द्वारा अंक वस्त्रम, प्रशस्तिपत्र, व स्तृति चिन्ह टिफिन प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेन्द्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में जिलाधिकारी व अध्यक्ष नगर पालिका के साथ मंच पर बैठे थे, परन्तु जब कजली गायन प्रारम्भ हुआ तो जिलाधिकारी द्वारा स्वयं उठकर श्रोताओं के बीच पीछे बैठकर कार्यक्रम को सुना गया। जिलाधिकारी को श्रोताओं द्वारा पसंद करते हुये जनवादी कलेक्टर बताया गया। विधायक नगर भी मंच से उतर कर नीचे लोगों के बीच बैठक कर कजरी कार्यक्रम को सुना गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!