News

विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन अब हुआ विन्ध्याचल धाम रेलवे स्टेशन

मीरजापुर।

   जिले का विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन अब विन्ध्याचल धाम रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। गृह मंत्रालय भारत सरकार के अनापत्ति के उपरान्त प्रदेश के राज्यपाल ने स्टेशन का नाम परिवर्तन की अधिसूचना जारी की, जिसके तहत शासन के प्रमुख सचिव ने इस संबंध मे शासनादेश भी जारी कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश शासन के लोक निर्माण अनुभाग-11 के शासनादेश संख्या- 273/2025/9845/2025/23-11099(099)/198/2023, तद दिनांक 29 अगस्त 2025 की अधिसूचना के तहत राज्यपाल उत्तर प्रदेश द्वारा बताया गया है कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के पत्र संख्या-11/3/2025-एम एण्ड जी, तद दिनांक 09 अप्रैल 2025 द्वारा दी गयी अनापत्ति के क्रम में जनपद मीरजापुर के विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया गया है। ऐतिहासिक ए मे विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन अब विन्ध्याचल धाम रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। अजय चौहान प्रमुख सचिव द्वारा इस संबंध मे अधिसूचना जारी की गयी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!