मीरजापुर।
सोमेन बर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वाराणसी जोन की 28वीं अंतरजनपदीय रायफल, रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग एवं एलार्म एफिसिएन्सी रेस प्रतियोगिता-2025 का स्थानीय पीएसी मैदान मे फीता काटकर शुभारम्भ किया। 5 दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर में किया गया, जोकि 15 से 19 सितम्बर तक चलेगी। सोमेन बर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का स्वागत ‘नैपाल सिंह’ सेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर द्वारा बुके प्रदान कर बैज लगाकर किया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक टीम कमाण्डर से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी गयी। 28वीं अंतरजनपदीय रायफल, रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग एवं एलार्म एफिसिएन्सी रेस प्रतियोगिता-2025 में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित कर खेल भावना को बनाये रखने की शपथ दिलायी गयी। उक्त प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के कुल 07 जनपदों (मीरजापुर, भदोही, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, चन्दौली व जौनपुर) की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया है।
इस दौरान नितेश सिंह-अपर पुलिस अधीक्षक नगर, शिखा भारती क्षेत्राधिकारी लाइन्स/यातायात, त्रिभुवन सिंह एसआईएपी, मन मोहन प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहें।



