अहरौरा, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित घाटमपुर में रोड क्रॉस कर रहे बाइक सवार युवक ने वृद्ध को मारा टक्कर, जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार बीती रात्रि घाटमपुर निवासी रामवृक्ष पुत्र स्वर्गीय बलिराम (70) वर्ष घर से निकलकर रोड क्रॉस कर रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक के टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा भिजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज कराने के लिए वृद्ध को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वही बाइक सवार युवक को प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए मीरजापुर भेज दिया गया।
टोल प्लाजा के झाड़ियों में पेटीकोट में लिपटा मिला नवजात
अहरौरा, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर रोड पर वनस्थली महाविद्यालय के पास स्थित अस्थाई टोल प्लाजा से कुछ ही दूरी के बाई तरफ सोमवार को दोपहर में एक नवजात शिशु पेटीकोट के कपड़े मे लिपटा झाड़ियो में किलकारी भरते हुए मिला। नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार थाना अहरौरा क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर स्थित अस्थाई टोल प्लाजा से लगभग सौ मीटर की दूरी के बाई तरफ रोड के किनारे स्थित झाड़ियो से नवजात शिशु की किलकारी सुनाई दी, तो रोड के किनारे खड़े एक ट्रक ड्राइवर ने देखकर पुलिस को सूचना दिया।
मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस के संजीव ने नवजात शिशु को गोद में उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया जहां पर इलाज किया जा रहा है।
अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक मनोज कुमार सिंह ने बताया की शिशु को देखने से लग रहा है की सोमवार की सुबह इसका जन्म हुआ होगा।
फिलहाल नवजात बिलकुल स्वस्थ है। नवजात मिलने की सूचना नगर में आग की तरह फैली तो सैकड़ो की संख्या में महिलाओं सीएचसी पहुंच गए देखने के लिए। इसके बाद सीएचसी द्वारा पुलिस के देखकर ने ईलाज चाइल्ड एंड केयर में दाखिल कराने के लिए भेज दिया गया।



