News

भारत विकास परिषद शाखा मिर्जापुर के दायित्व ग्रहण समारोह मे पदाधिकारीगण ने लिया शपथ; अध्यक्ष नीलू सिंह, सचिव अभिनव अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल सहित 12 ने किया शपथग्रहण

मीरजापुर।
भारत विकास परिषद शाखा मिर्जापुर का दायित्व ग्रहण संयोजक सिटी क्लब सभागार में रविवार को देर शाम संपन्न हुआ। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सामूहिक वंदे मातरम गीत द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

निर्वाचित पदाधिकारीगण अध्यक्ष नीलू सिंह, सचिव अभिनव अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल को शपथग्रहण प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मल्होत्रा द्वारा कराया गया। साथ ही 12 नए सदस्यों को प्रमोद राम दुबे प्रांतीय महासचिव द्वारा दायित्व ग्रहण कराया गया।
मुख्य अतिथि श्याम सुंदर केशरी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण को चेयरमैन ने बधाई देते हुए कहाकि भारत विकास परिषद सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है, जो कि सराहनीय है। राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य प्रमोद राम त्रिपाठी ने भारत विकास परिषद के मूल उद्देश्य और कार्यों आदि के बारे में बृहद रूप से अवगत कराया।

भारत विकास परिषद प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मल्होत्रा ने परिषद के पांचो सूत्र संपर्क सहयोग संस्कार सेवा और समर्पण के द्वारा सभी के सहयोग से परिषद के कार्यों के बारे में बेहद रूप से अवगत कराया। क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सुनील सिन्हा ने भारत विकास परिषद का परिचय तथा भारतीय संस्कृति एवं भारतीय जीवन मूल्य परिषद के मूल मंत्र हैं। भारत की राष्ट्रीय एकता विश्व बंधुत्व सर्वधर्म समभाव और मानवता हमारे प्रेरणा एवं समाज के प्रति समरसता पूजी है।

मंचासीन अतिथियों का परिचय एवं स्वागत सुशील कुमार सिंह प्रांतीय गतिविधि संयोजक संपर्क द्वारा कराया गया और भारत विकास परिषद के मूल उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया गया।
इस अवसर पर अनिल तिवारी द्वारा पूर्व वर्ष के कार्यों के बारे में सचिव आख्या प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर अरुण अग्रवाल, श्रीगोपाल जोशी, गोपाल कृष्ण सविता, अनिल कुमार सिंह, जीसी चंद्रेश कुमार, नीतू यादव, रामकुमार केसरवानी, मोटा अग्रवाल, सुरेश कुमार त्रिपाठी, शिवलाल गुप्ता, रोशन लाल कसेरा, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, बीपी शाही, रेनू भारतीय, साथ्या कुमार तिवारी, अरविंद तिवारी, डॉक्टर सुरेश कुमार, कमिश्नरी वार के अध्यक्ष विमला शंकर दुबे, डॉक्टर गणेश प्रसाद अवस्थी, डॉक्टर अरविंद अवस्थी, इंजीनियर जवाहर सिंह, ऋषि शुक्ला, विष्णु सेठ, आशुतोष सोनी, चंद्रांशु गोयल, सोमेश्वर मिश्रा, माया मिश्रा, डॉक्टर वीरेंद्र सिंह, साधना सिंह, जगदीश सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, एडवोकेट, स्वप्निल, धर्मराज सिंह, वेदराज सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती नीलू सिंह तथा आभार सचिव अभिनव अग्रवाल के द्वारा किया गया। संचालन विष्णु नारायण मालवीय ने किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!