News

भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन आज; राष्ट्रीय महिला आयोग-आपके द्वार” के तहत महिला जनसुनवाई कल, विश्वकर्मा दिवस पर ओडीओपी एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का टूलकिट एवं योजनाओं का डेमो चेक वितरण आज

भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन आज
मीरजापुर।
सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत मंडलीय चिकित्सालय मीरजापुर के ब्लड बैंक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा बुधवार, 17 सितम्बर को सुबह 10:00 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ0 सुरेन्द्र चौधरी सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश, सदस्य राज्य स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति एवं विशिष्ट जिलाध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक नगर पं0 रत्नाकर मिश्र, विधायक चुनार अनुराग सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कन्नौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केशरी उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्र मोटी ने अपील किया है कि आप सभी भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये।

 

 राष्ट्रीय महिला आयोग-आपके द्वार” के तहत महिला जनसुनवाई कल
मीरजापुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने बताया कि 18 सितंबर 2025 को समय-मध्यान्ह 12:00 बजे, स्थान-पुलिस लाइन सभागार मीरजापुर में “राष्ट्रीय महिला आयोग-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा। किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाएं अपनी समस्या अध्यक्ष के सम्मुख रखकर न्याय प्राप्त कर सकती है। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय मीरजापुर से सम्पर्क कर सकते है।

 

 विश्वकर्मा दिवस पर ओडीओपी एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का टूलकिट एवं योजनाओं का डेमो चेक वितरण आज
मीरजापुर।
आज बुधवार, 17 सितम्बर को विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में अपरान्ह 4 बजे बृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम का मीरजापुर मे सजीव प्रसारण प्रसारण किया जायेगा। साथ ही साथ विकास भवन मीरजापुर के ऑडिटोरियम में जनपद स्तर पर विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर ओ०डी०ओ०पी० एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का टूलकिट तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का डेमो चेक वितरण भी किया जायेगा। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र मीरजापुर वीरेन्द्र कुमार ने दी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!