News

रवि गुप्ता राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री (संगठन) मनोनीत; दूसरे दिन जय विजय, नारद मोह सहित रावण जन्म की लीला का मंचन

रवि गुप्ता राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री (संगठन) मनोनीत

मीरजापुर। 

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के द्वारा अयोध्या धाम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी का बजा डंका और महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहू मुरारी गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री रामललित गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ महेंद्र गुप्ता तथा राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अशोक साहू, प्रदेश अध्यक्ष डॉ डीसी गुप्ता की सहमति एवं अनुशंसा से महासंगठन के सक्रिय प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई। मीरजापुर के ऊर्जावान कुशल नेतृत्वकर्ता युवा समाजसेवी साहू रवि गुप्ता को उत्तर प्रदेश युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश महामंत्री (संगठन) मनोनीत किया गया।

 रवि गुप्ता ने विभिन्न पदों पर निर्वहन करते हुए समाज में सबसे सक्रिय भूमिका के रूप में कार्य किया है। समाज में एक प्रेरणादायी भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं मीरजापुर जिले में वैश्य समाज के वरिष्ठ एवं युवाओं, मित्रजन और भाजपा युवा साथियों ने बधाइयां देते हुए शुभकामनाएं दिया है। 

  नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री रवि गुप्ता ने कहाकि उत्तर प्रदेश में युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत प्रदान करेंगे, जिससे कि उत्तर प्रदेश के हर जिले में समाज के प्रति समस्या एवं साहू समाज की उत्पीड़न हो रहे समस्याओं का निदान हो सके।

 दूसरे दिन जय विजय, नारद मोह सहित रावण जन्म की लीला का मंचन

चुनार, मीरजापुर।

  श्री राघवेंद्र रामलीला नाट्य समितिके तत्वावधान में चल रहे इक्कीस दिवसीय रामलीला मंचन के दूसरे दिन सोमवार की रात जय विजय, नारद मोह सुमाली कैकसी संवाद, विश्रवा कैकसी संवाद एवं रावण जन्म लीला का मंचन किया गया।

  कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि लीला प्रेमियों के समय एवं सुविधाओं का ध्यान रखते हुए लीला के समय में बदलाव कर सांयकाल साढ़े सात बजे से रामलीला का मंचन शुरू होना सुनिश्चित कराया गया है। दूसरे दिन की लीला के दौरान अविनाश अग्रवाल, चन्द्रहास गुप्ता, अखिलेश मिश्रा, पवन पांडेय, श्यामू गुप्ता, बृजनंदन कुशवाहा, अनिल गुप्ता, प्रतीक वैद्य आदि प्रमुख मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!