मीरजापुर।
विकास भवन सभागार में विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य मे उद्योग विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जनपद स्तर पर भी उद्योग विभाग द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी योजना व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत टूलकिट तथा डेमो चेक वितरण जनप्रतिनिधियों के कर कमलों से किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित लखनऊ के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के साथ हुआ। कार्यक्रम के अतिथि विधायक छानवे श्रीमती रिंकी कोल, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, नगर पालिका के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात विशिष्ट जनों द्वारा संबोधन किया गया। नपाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी द्वारा प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान व महिलाओं की शिक्षा में स्वास्थ्य पर दी गई प्राथमिकताओं पर विशेष प्रकाश डाला। अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा लागो को रोजगार से जोड़ने के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उन योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। विधायक श्रीमती रिकी कोल द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री मिलकर किस तरह प्रदेश को आगे बढ़ने का कार्य कर रहे हैं, उसके बारे में बताया गया। संयुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना तथा अन्य विभाग योजनाओं के संबंध में उपस्थित लाभार्थियों को बताया गया। उन्होंने यह बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना देश भर में प्रथम बार प्रदेश में प्रारंभ हुई। प्रधानमंत्री जी द्वारा इस योजना से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा श्रम योजना संपूर्ण भारत में शुरू की गई।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को सिलाई मशीन तथा ओडीओपी टूल्कित योजना के अंतर्गत कालीन व पीतल बर्तन की टूल कीटों का वितरण तथा डेमो चेक का वितरण किया गया। आए हुए अतिथियों का स्वागत मुख्य विकास अधिकारी तथा संयुक्त उद्योग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 200 लोगों को टूल किट वितरण किया गया। टूलकिट व मशीन प्राप्त होने पर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया सिलाई मशीन पाकर महिलाओं के चेहरे की मुस्कान देखने लायक थी।



