मीरजापुर।
इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर “समन्वय” का ऑफिशियल क्लब विजिट कार्यक्रम मिलन पैलेस में गरिमामयी ढंग से बुधवार को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती प्रिया नारायण रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुकुल के बच्चों द्वारा मंत्र उच्चारण से हुई।
इसके उपरांत बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक और उत्साहपूर्ण बना दिया। क्लब अध्यक्ष सुप्रीत कौर एवं सचिव अमृता गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए क्लब द्वारा किए गए सेवा प्रोजेक्ट्स की जानकारी साझा की। क्लब मेंबरों द्वारा नवदुर्गा डांस की शानदार प्रस्तुति दी गई।

इस दौरान क्लब ने कई सराहनीय प्रोजेक्ट्स पूरे किए, जिनमें प्रमुख रूप से “नव साक्षरता भारत मिशन” के अंतर्गत 15 दिन की क्लासेस चलाई गई। बरियाघाट चौराहा पर इनरव्हील का लोगो स्थापित कर संगठन की पहचान को सुदृढ़ करने, जरूरतमंद बच्चे को साइकिल प्रदान की गई। जरूरतमंद व्यक्तियों को व्हीलचेयर एवं सिलाई मशीन प्रदान करना। जरूरतमंद छात्र को लैपटॉप दिया गया। गणेशगंज के स्कूल के 70 बच्चों को स्कूल बैग्स एवं इनडोर गेम्स वितरित हुआ।
सार्वजनिक उपयोग हेतु वॉटर कूलर की स्थापना करने के साथ ही मीडिया कर्मियों का सम्मान कर समाज में उनकी सेवा भावना को नमन किया।
साथ ही क्लब की ओर से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त श्रीमती मधुरीमा तिवारी, पद्मश्री श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव, श्रीमती नंदिनी मिश्रा एवं डॉक्टर श्रीमती रंजना जायसवाल को भी विभिन्न क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती प्रिया नारायण ने क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इनरव्हील क्लब मिर्जापुर समन्वय समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। उन्होंने टीम भावना और महिलाओं के सक्रिय योगदान की भी प्रशंसा की।
इस दौरान श्रीमती टिनी टंडन, श्रीमती हरमीत कौर, श्रीमती सारिका अग्रवाल, श्रीमती संजना अग्रवाल, श्रीमती राखी अग्रवाल, श्रीमती अंजू साध एवं क्लब के सारे सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन फेलोशिप लंच के साथ हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने एन्जॉय किया।



